Home » राजस्थान » देशनोक में 7 से 16 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा सेतु अभियान-2026’, पालिका परिसर में लगेंगे शिविर

देशनोक में 7 से 16 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा सेतु अभियान-2026’, पालिका परिसर में लगेंगे शिविर

सेवा सेतु अभियान-2026

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 6 अक्टूबर । स्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान (जयपुर) के निर्देशानुसार देशनोक नगरपालिका क्षेत्र में 07 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा सेतु अभियान-2026’ का आयोजन किया जाएगा। नगर पालिका मंडल देशनोक के अधिशाषी अधिकारी रविन्द्र सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार, नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण व विकास कार्यों के उद्देश्य से अभियान के तहत प्रतिदिन शिविर आयोजित किए जाएंगे।

शिविरों का समय व स्थल:

सभी शिविरों का आयोजन प्रातः 10:00 बजे से सायंकाल 06:00 बजे तक नगर पालिका परिसर देशनोक में ही किया जाएगा।

अभियान के तहत होंगे ये प्रमुख कार्य:

इस अभियान में मुख्य रूप से शहर की साफ-सफाई, सीसी व डामर सड़क मरम्मत, पेच वर्क, स्ट्रीट लाइट रिपेयर व नई लाइट लगाना, सार्वजनिक स्थलों व पार्कों का सौन्दर्यकरण, नालियों की मरम्मत तथा आवारा पशुओं को पकड़ने का कार्य शामिल है।

इसके अलावा कार्यालय से संबंधित विभिन्न पट्टों (69-ए, 54-ई, 50-बी, 60-सी), उप विभाजन, भू-उपयोग परिवर्तन, नामांतरण, लीज मुक्ति प्रमाण पत्र, भवन निर्माण स्वीकृति, ट्रेड लाइसेंस, फायर एनओसी, स्ट्रीट वेंडर रजिस्ट्रेशन, जन्म-मृत्यु व विवाह पंजीयन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, यूडी टैक्स, मुख्यमंत्री स्व-निधि व पीएम स्व-निधि योजना तथा पीएम आवास योजना के आवेदनों का भी निस्तारण किया जाएगा।

वर्डवार शिविर कार्यक्रम तालिका:

दिनांक वार्ड संख्या शिविर स्थल
07.10.2026 1, 2, 3 नगर पालिका परिसर देशनोक
08.10.2026 4, 5, 6 नगर पालिका परिसर देशनोक
09.10.2026 7, 8, 9 नगर पालिका परिसर देशनोक
11.10.2026 10, 11, 12 नगर पालिका परिसर देशनोक
12.10.2026 13, 14, 15 नगर पालिका परिसर देशनोक
13.10.2026 16, 17, 18 नगर पालिका परिसर देशनोक
14.10.2026 19, 20, 21 नगर पालिका परिसर देशनोक
15.10.2026 22, 23, 24, 25 नगर पालिका परिसर देशनोक
16.10.2026 1 से 25 (सभी वार्ड) नगर पालिका परिसर देशनोक

अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी:

अभियान को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु कनिष्ठ अभियंता  पुखराज छींपा को नोडल अधिकारी तथा सहायक प्रशासनिक अधिकारी रवि कुमार मोदी को अभियान प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.