लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ: बीकानेर में भाजपा की विशाल पदयात्रा, कलेक्ट्रेट पर सभा में हुई तब्दील; अर्जुन राम मेघवाल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर, 3 नवंबर। भाजपा के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के तहत सोमवार को बीकानेर शहर भाजपा जिला की ओर से विशाल पदयात्रा निकाली गई। रतन बिहारी पार्क से रवाना हुई यह पदयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां जनसभा के रूप में तब्दील होकर संपन्न हुई।…



