Home » राजनीति » राजस्थान वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने किए मां करणी के दर्शन ,मंदिर प्रन्यास व विप्र फाउंडेशन ने किया स्वागत

राजस्थान वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने किए मां करणी के दर्शन ,मंदिर प्रन्यास व विप्र फाउंडेशन ने किया स्वागत

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 15 सितंबर । राजस्थान वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी सोमवार को देशनोक पहुंचे।अपने दो दिवसीय बीकानेर दौरे का आगाज देशनोक करणी माता के दर्शन के साथ किया ।मंदिर में विशेष पूजा -अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मंदिर प्रन्यास की ओर से अध्यक्ष बादल सिंह के सान्निध्य में चतुर्वेदी का पारंपरिक स्वागत किया गया।
         देशनोक पहुंचने पर  वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी का विप्र फाउंडेशन देशनोक युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुकेश सेवग ने दुपट्टा व शॉल भेंटकर स्वागत किया।
       इस अवसर पर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़,पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका पार्षद नथमल सुराणा,सीता दान,चण्डी दान,भाजपा नेता दीपक पारीक,भगवान सिंह मेड़तिया,स्वरूप ,पूर्व नोखा पालिकाध्यक्ष निर्मल भूरा,मीना आसोपा, हरिकिशन सुथार सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशनोक नगरपालिका चुनाव

‘विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश’: विधायक अंशुमान सिंह भाटी 11 सितंबर को देशनोक नगरपालिका चुनाव का मतदान; भाजपा ने वार्ड और बूथ स्तर पर कसी कमर कोलायत विधायक ने देशनोक के मतदाताओं से निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की

देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में