Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » देशनोक में होगी देहात कांग्रेस द्वारा वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान की जिला स्तरीय मीटिंग

देशनोक में होगी देहात कांग्रेस द्वारा वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान की जिला स्तरीय मीटिंग

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर 15 सितम्बर । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष  राहुल गांधी  द्वारा देश में हो रही वोट चोरी का बड़ा खुलासा किया गया है। उनके इस खुलासे से यह स्पष्ट हुआ है कि बड़े पैमाने पर चुनावी पारदर्शिता को समाप्त कर, चुनाव आयोग की नाक के नीचे लोकतंत्र पर हमला करते हुए आम मतदाता के अधिकारों का हनन किया जा रहा है।
इसी जनविरोधी कृत्य के विरुद्ध अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग की अध्यक्षता में एवं जिला कांग्रेस प्रभारी श्रीमती शिमला नायक,अभियान प्रभारी श्रीमती शबनम गोदारा के आतिथ्य में आगामी 19 सितम्बर को प्रातः 11:00 बजे से देशनोक में जिला स्तरीय मीटिंग आयोजित की जाएगी।
जिला संगठन महामंत्री मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि इस मीटिंग में सभी सांसद प्रत्याशी, विधायक,विधायक प्रत्याशी,जिला प्रमुख,प्रधान,जिला परिषद सदस्य, पंचायत समितिह सदस्य,नगर निकायों और सहकारी संस्थाओं सभी चैयरमैन, जिला कार्यकारिणी के वर्तमान व पूर्व पदाधिकारीगण,जिले में निवास करने वाले सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, सभी अग्रिम संगठन सेवादल,महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस,एनएसयूआई के पदाधिकारी,सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारीगण, ब्लॉक अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष  उपस्थित रहेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशनोक नगरपालिका चुनाव

‘विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश’: विधायक अंशुमान सिंह भाटी 11 सितंबर को देशनोक नगरपालिका चुनाव का मतदान; भाजपा ने वार्ड और बूथ स्तर पर कसी कमर कोलायत विधायक ने देशनोक के मतदाताओं से निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की

देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में