Home » युवा » 5 अक्टूबर को बीकानेर में होगा एक दिवसीय केंपस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन

5 अक्टूबर को बीकानेर में होगा एक दिवसीय केंपस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन

केंपस प्लेसमेंट शिविर

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर, 29 सितम्बर। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार संभागीय रोज़गार कार्यालय द्वारा जिले में 05 अक्टूबर को बेसिक पी.जी. कॉलेज में एक दिवसीय केंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जायेगा। शिविर में बीकानेर सहित देश व राज्य की नामी कंपनियों द्वारा जिले के बेरोज़गार आशार्थियों को रोज़गार सहायता एवं विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा स्वरोज़गार एवं रोज़गार के लिए व्यक्तिगत मार्गदर्शन प्रदान किया जायेगा।

संभागीय रोज़गार कार्यालय उप-निदेशक  हरगोबिन्द मित्तल ने बताया कि शिविर में बेरोज़गार आशर्थियों को रोज़गार प्रदान करने के उद्देश्य से सोलर, एनर्जी, फाइनेन्स, प्रशासन, प्रबन्धन, सेल्समैन, एक्जुक्यिुटिव असिसेंट, टेली कॉलर, मोबलाइजर, तकनीकी स्टाफ, मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव आदि निजी क्षे़त्र की प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा 180 से अधिक रिक्तियां पंजीकृत करवाई हैं।

उन्होंने बताया कि शिविर में 18 से 40 आयु वर्ग के 10वीं, 12वीं, बीसीए, एमबीए, स्नातक/अधि-स्नातक तथा इलेक्ट्रीकल, इलेक्ट्रोनिक्स, सिविल, मेकेनिकल एवं अन्य ब्रांचों के आईटीआई, डिप्लोमा/बी-टेक आदि योग्यताधारी आशार्थियों के चयन की प्रक्रिया शिविर स्थल पर की जाएगी। नियोजक/बेरोजगार आशार्थी शिविर में भाग लेने व अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए रोजगार कार्यालय के दूरभाष नं. 0151-2226721 पर भी कार्यालय समय में सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.