Home » देश » नेशनल पैरा पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप: बीकानेर के निर्भय ने जीता स्वर्ण पदक

नेशनल पैरा पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप: बीकानेर के निर्भय ने जीता स्वर्ण पदक

अबतक इंडिया न्यूज  बीकानेर, 18 जनवरी। उत्तराखंड के रुड़की में 16 से 18 जनवरी तक आयोजित नेशनल पैरा पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप 2025-26 के 97 किलोग्राम भार वर्ग में बीकानेर के निर्भय आचार्य ने राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

रविवार को आयोजित समापन समारोह में आचार्य को मेडल प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में देशभर के 337 लिफ्टर्स ने भाग लिया। इनमें सीनियर वर्ग के 240, जूनियर के 55 एवं सब-जूनियर वर्ग के 42 लिफ्टर शामिल हुए
निर्भय आचार्य ने जूनियर वर्ग की 97 किलोग्राम भार श्रेणी में यह उपलब्धि हासिल किया। आचार्य की इस उपलब्धि पर अनेक लोगों ने प्रसन्नता जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *