Home » शिक्षा » MGSU इतिहास विभाग में जेन ज़ी की फ्रेशर फेयरवेल कॉम्बो पार्टी आयोजित , तुषार-ट्विंकल मिस्टर व मिस फ्रेशर तो दीदार- सुमित्रा मिस्टर व मिस फेयरवेल बने

MGSU इतिहास विभाग में जेन ज़ी की फ्रेशर फेयरवेल कॉम्बो पार्टी आयोजित , तुषार-ट्विंकल मिस्टर व मिस फ्रेशर तो दीदार- सुमित्रा मिस्टर व मिस फेयरवेल बने

MGSU Bikaner

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर 13 अगस्त । महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग की जेन ज़ी के सीनियर विद्यार्थियों हेतु फ्रेशर्स हेतु व जूनियर विद्यार्थियों द्वारा सीनियर्स हेतु फेयरवेल कॉम्बो पार्टी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना के उपरांत आरम्भ पार्टी में विभागाध्यक्ष डॉ . मेघना शर्मा ने नए विद्यार्थियों को विभाग की परंपरा में ढलने संवरने का संदेश दिया तो पासआउट होने वाले सीनियर विद्यार्थियों को सेवा व संस्कार के गुणों से अपने आसपास का वातावरण सुशोभित रखने का आह्वान किया।

बॉलीवुड थीम पर आयोजित कॉम्बो पार्टी में विद्यार्थियों ने सोलो व ग्रुप डांस किया, मिमिक्री की, गाने गाये तो एक दूसरे तो गुब्बारे फुलाने, गैस द सॉन्ग, जैसे गेम्स खिलाए।


कॉम्बो पार्टी का मुख्य आकर्षण फ्रेशर्स और पासिंग आउट क्लास का रैंप वॉक रहा जिसमें विद्यार्थियों ने रंग बिरंगे परिधान पहनकर डीजे की धुन पर कैटवॉक किया जिसमें निर्णायकों द्वारा तुषार व ट्विंकल को मिस्टर व मिस फ्रेशर तो दीदार व सुमित्रा को मिस्टर व मिस फेयरवेल घोषित किया गया। कॉम्बो पार्टी में विभाग के अतिथि शिक्षक डॉ. मुकेश हर्ष, डॉ. गोपाल व्यास, जसप्रीत सिंह, भगवान दास सुथार, सुशीला बिश्नोई शामिल रहे। पार्टी के आयोजन में धीरज पंचारिया, मनीष, शशांक, कीर्ति, आदित्य, अनुष्का, कृष्ण, श्रुति आदि की विशेष भूमिका रही। पार्टी का प्रभावी संचालन सेमेस्टर चतुर्थ के विद्यार्थी मनीष बाबेल द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *