Home » युवा » बाल विवाह की रोकथाम के लिए जिला टेंट व्यवसाय वेलफेयर समिति के सदस्यों को किया जागरूक

बाल विवाह की रोकथाम के लिए जिला टेंट व्यवसाय वेलफेयर समिति के सदस्यों को किया जागरूक

बीकानेर,15 अप्रैल। बाल अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित ‘से नो टू चाइल्ड मैरिज’ अभियान के तहत जिला टेंट व्यवसाय वेलफेयर समिति के सदस्यों से बुधवार को बाल विवाह के विरूद्ध शपथ पत्र भरवाए गए।

बाल अधिकारिता विभाग सहायक निदेशक  अरुण सिंह शेखावत ने बताया कि विभागीय टीम द्वारा हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से अपील की गई कि बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने में प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी बाल विवाह की सूचना चाईल्ड हेल्पलाईन 1098 या 100 या 181 पर तुरंत दें। उन्होंने समिति के सदस्यों से बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं को रोकने के लिए टेंट की सुविधा उपलब्ध ना करवाने की अपील की।

इस दौरान समिति कोषाध्यक्ष भागीरथ गहलोत ने बाल विवाह से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी व शपथ दिलवाई गई।

इस जनजागरूक अभियान में चाईल्ड हेल्पलाइन समन्वयक प्रवेश आचार्य एवं चाईल्ड हेल्पलाइन टीम से सरिता राठौड, लक्ष्मीनारायण, अजय और बाल अधिकारिता विभाग आउटरीच वर्कर मोहित मेहरा तथा समिति अध्यक्ष राजेन्द्र काला, सचिव किशनलाल प्रजापत, बुलाकीराम चौधरी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *