Home » क्राइम » जमीनी विवाद में भाई ने कर दी सगी बहन की हत्या , भाई ने कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट

जमीनी विवाद में भाई ने कर दी सगी बहन की हत्या , भाई ने कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट

अबतक इंडिया न्यूज 20 अप्रैल । श्रीगंगानगर जिले के रावला थाना क्षेत्र से  सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है. यहां महज जमीन के एक टुकड़े और फसल के हिस्से के विवाद में एक छोटे भाई ने अपनी सगी बड़ी बहन की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी ने अपनी बहन के सिर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. डीएसपी प्रशांत कौशिक ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और इसकी सूचना मंजू की मां और श्रीगंगानगर रह रहे दूसरे भाई को दे दी गई है.

अनूपगढ़ क्षेत्र के रावला के गांव 8 डीओएल मे छोटे भाई और उसकी बड़ी बहन में कृषि भूमि को लेकर विवाद हो गया. दोनो बहन-भाइयों में विवाद इतना बढ़ गया कि भाई सुरेन्द्र ने अपनी बड़ी बहन के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. जब दोनो के बीच विवाद होने पर बहन ने शोर मचाया तो घर के बाहर खड़ा बहन के साथ आया युवक रामावतार घर के अंदर पहुंचा तो उसने देखा कि मंजू कमरे के फर्श पर लहूलुहान पड़ी हुई थी. रामाअवतार द्वारा इसकी सूचना रावला पुलिस थाने में दी गई. सूचना मिलने पर डीएसपी प्रशांत कौशिक और एसआई गिरधारी सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उस समय आरोपी सुरेन्द्र भी मौके पर ही शव के पास बैठा हुआ मिला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रावला के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और आरोपी सुरेन्द्र को राउंडअप कर लिया है.

इस मामले में डीएसपी प्रशांत कौशिक ने बताया कि प्राम्भिक जांच में दोनो बहन-भाइयों का जमीनी विवाद सामने आया है. उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सुरेन्द्र पुत्र सोहन लाल बीएसटीसी का स्टूडेंट है. सुरेन्द्र की 4 बहनें है और एक भाई है. पिछले 2 महीनों से मंजू रावला में प्राइवेट कंपनी में जॉब कर रही थी. सुबह मंजू के भाई सुरेन्द्र ने अपनी बहन को जमीन में उपज हुई फसल का हिस्सा देने के लिए बुलाया था. मंजू रामावतार के साथ अपने भाई के घर गांव 8 डीओएल आई थी. रामावतार मंजू को उसके भाई के घर छोड़कर गांव में चला गया. जिस समय मंजू अपने भाई के घर आई थी उस समय मंजू की मां अपने पीहर में अपने भांजे और भांजी की शादी में शामिल होने गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *