अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर, 11 दिसंबर। लखपति दीदी योजना के तहत बीमा सखी का चयन करने के लिए शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल ने बताया कि जिले की जिले में 500 लखपति दीदी की नियुक्ति योजना के तहत 13 व 14 दिसंबर 2025 को श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति कार्यालय में तथा 20 और 21 दिसंबर 2025 को लूणकरणसर पंचायत समिति कार्यालय में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
बीमा सखी योजना महिलाओं की भागीदारी में सुधार की दिशा में एक कदम होगी। सरकार का लक्ष्य अगले तीन वर्षों में 2 लाख बीमा सखियों की भर्ती करना है। प्रत्येक बीमा सखी को पहले वर्ष 7,000 रुपये, दूसरे वर्ष 6,000 रुपये तथा तीसरे वर्ष 5,000 रुपये का मासिक वजीफा मिलेगा। यह वजीफा मूल सहायता भत्ते के रूप में कार्य करता है।
उन्होंने संबंधित विकास अधिकारियों को इन शिविरों में पंचायत समिति की समस्त महिला अधिकारी, कर्मचारी, राजीविका से समस्त महिलाएं तथा महिला अधिकारिता विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के समस्त स्टाफ को उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
‘लखपति दीदी’ योजना केंद्र सरकार की एक पहल है, जो दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) के तहत है और राजस्थान सहित पूरे देश में लागू होती है, जिसका लक्ष्य महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs) की सदस्यों को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी वार्षिक आय ₹1 लाख से अधिक करना है, जिसके लिए उन्हें कौशल विकास, वित्तीय सहायता और क्रेडिट गारंटी जैसे समर्थन दिए जाते हैं, और राजस्थान में भी लगभग 11.25 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने बताया कि भारतीय जीवन बीमा निगम की बीमा सखी की नियुक्ति के लिए सिर्फ महिलाएं ही पात्र होंगी। न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रहेगी वह शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होगी। उन्होंने राजीविका के जिला परियोजना प्रबंधक एवं महिला एवं बाल विकास को इस योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं।








