Home » क्राइम » एक्शन मोड में रेलवे: सघन चेकिंग कर 325 बेटिकट यात्रियों से 1.09 लाख रुपए वसूले

एक्शन मोड में रेलवे: सघन चेकिंग कर 325 बेटिकट यात्रियों से 1.09 लाख रुपए वसूले

अबतक इंडिया न्यूज 22 मार्च जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में शनिवार को जोधपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।

मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशानुसार मंडल वाणिज्य प्रबंधक दीपक चौधरी के नेतृत्व में मुख्य रेलवे स्टेशन पर सुबह से शाम तक विभिन्न चेकिंग दलों द्वारा कार्रवाई की गई।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान बिना टिकट एवं अनियमित रूप से प्लेटफार्म पर पाए गए 325 यात्रियों को पकड़ा गया। इनसे किराए के रूप में 26 हजार 385 रुपए तथा अतिरिक्त किराए के रूप में 81,250 रुपए वसूले गए।

इसके अलावा स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने वाले 23 यात्रियों से 2,300 रुपए का जुर्माना भी वसूला गया।

इस प्रकार कुल 348 यात्रियों से विभिन्न अनियमितताओं के चलते 1 लाख 9 हजार 935 रुपए की वसूली की गई।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें और स्टेशन परिसर में स्वच्छता बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशनोक नगरपालिका चुनाव

‘विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश’: विधायक अंशुमान सिंह भाटी 11 सितंबर को देशनोक नगरपालिका चुनाव का मतदान; भाजपा ने वार्ड और बूथ स्तर पर कसी कमर कोलायत विधायक ने देशनोक के मतदाताओं से निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की

देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में