Home » राजस्थान » श्री भगवती आदर्श विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

श्री भगवती आदर्श विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

अबतक इंडिया न्यूज 15 देशनोक ।  कस्बे के श्री भगवती आदर्श विद्या मंदिर में शनिवार को 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि सुनील कुमार मोदी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इसके पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम का मंच संचालन अहसान अली ने किया।

 स्वतंत्रता दिवस
स्वतंत्रता दिवस

भामाशाहों ने बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि सुनील कुमार मोदी ने विद्यार्थियों के प्रोत्साहन और विद्यालय विकास हेतु कुल ₹14,500 की सहयोग राशि सप्रेम भेंट की।  प्रत्येक छात्र-छात्रा को ₹100-₹100 की नकद प्रोत्साहन राशि वितरित की गई।

इसी क्रम में भामाशाह रमण लाल (मास्टजी) ने विद्यालय में खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बैडमिंटन सामग्री क्रय करने हेतु ₹2,100 का आर्थिक सहयोग प्रदान किया।

संस्था प्रधान ने जताया आभार

कार्यक्रम के समापन पर संस्था प्रधान शंकर लाल भार्गव ने समारोह में पधारे सभी अतिथियों, दानदाताओं, भामाशाहों एवं विद्यार्थियों का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *