Home » देश » देशनोक में पांच दिवसीय लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य शुभारंभ

देशनोक में पांच दिवसीय लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य शुभारंभ

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 14 जून । चौपाणी मोहल्ला स्थित नवनिर्मित श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में पांच दिवसीय भव्य मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ शनिवार, 13 जून से हो गया है। आगामी 17 जून तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। यह पूरा आयोजन पंडित देवकिसन के सानिध्य में सात विद्वान पंडितों की टीम द्वारा शास्त्रोक्त विधि-विधान के अनुसार संपन्न करवाया जा रहा है।
​ *धार्मिक अनुष्ठानों का पांच दिवसीय कार्यक्रम:*
​ *14 जून (रविवार):* सुबह 9:00 बजे से देवताओं का विशेष पूजन शुरू हुआ। दिन में 11:00 बजे और शाम 8:00 बजे विशेष आरती का आयोजन किया गया। विशेष आकर्षण: शाम 8:00 बजे से नवीन मूर्तियों का ‘जलाधिवास’ संस्कार शुरू हुआ, जो आगामी 24 घंटों तक चलेगा।
​ *15 जून (सोमवार):* सुबह 9:00 बजे नित्य पूजन व दिन में 11:00 बजे आरती होगी। शाम 8:00 बजे की आरती के बाद नवीन मूर्तियों का ‘पुष्पाधिवास’ आगामी 24 घंटों के लिए प्रारंभ होगा। इसी रात स्थानीय कीर्तन मंडली द्वारा भजनों की भव्य प्रस्तुति दी जाएगी।
​ *16 जून (मंगलवार)* : सुबह देवताओं के नित्य पूजन के बाद भगवान की प्रतिमाओं का भव्य नगर भ्रमण (नगर परिक्रमा) करवाया जाएगा। नगर भ्रमण के पश्चात महायज्ञ (हवन) का शुभारंभ होगा। इस रात को एक विशाल और भव्य जागरण का आयोजन भी किया जाएगा।
​ *17 जून (बुधवार -* मुख्य दिवस): महोत्सव के अंतिम दिन नियमित पूजन के साथ नवीन मूर्तियों का विशेष स्नान करवाया जाएगा। स्नान विधि पूर्ण होने के बाद मुख्य प्राण प्रतिष्ठा की रस्में शुरू होंगी। प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य विधि सिंह लग्न मुहूर्त सुबह 10:14 बजे से 10:48 बजे के मध्य रहेगा, जिसके बाद हवन की पूर्णाहुति होगी।
विद्वान पंडितों की टोली करवा रही अनुष्ठान: 
​इस पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न कराने में मुख्य आचार्य पंडित देवकिसन के साथ मदन उपाध्याय, गोविंद उपाध्याय, श्रीकिसन उपाध्याय, दीनदयाल उपाध्याय, जसवीर उपाध्याय और देवकरण उपाध्याय सहित सात पंडितों की टीम विशेष रूप से सहयोग कर रही है।  श्री गुर्जर गौड़  ब्रह्म  भवन चौपणी प्रन्यास  और मोहल्ला वासियों द्वारा क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं को इस भव्य धार्मिक महोत्सव में शामिल होकर पुण्य लाभ कमाने का आग्रह किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लक्ष्मीनाथ मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव: यज्ञ में दी आहुतियां, नव विग्रहों के नगर भ्रमण पर उमड़ा जनसैलाब, ​ बुधवार को विधि-विधान से होगी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन