Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » सुप्रभात ! राजस्थान , सुबह -सुबह की ताजा खबरें

सुप्रभात ! राजस्थान , सुबह -सुबह की ताजा खबरें

अबतक इंडिया न्यूज 9 जुलाई । राजस्थान मौसम केंद्र ने कोटा और भरतपुर संभाग के लिए बड़ी चेतावनी जारी की है. विभाग के अनुसार आज इन क्षेत्रों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, तेज हवाओं और भारी से अति भारी बारिश की संभावना है. मूसलाधार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है. लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.

करौली में खत्म हुआ पांचना बांध विवाद, कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की पहल लाई रंग, समझाइश के बाद खुले सभी प्रमुख रास्ते

 करौली में पांचना बांध से नहरों में पानी की निकासी को लेकर चल रहा विवाद समझाइश के बाद सुलझ गया है. कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की पहल से किसानों ने जाम हटाने पर सहमति जताई. इसके बाद करौली, हिंडौन और गंगापुर सहित कई प्रमुख मार्गों पर यातायात सुचारू हो गया. रोडवेज और निजी बसों का संचालन भी जल्द शुरू होने की तैयारी है, जबकि एहतियात के तौर पर इंटरनेट सेवा फिलहाल बंद रखी गई है.

 

सस्पेंशन के 18 घंटे 27 मिनट बाद पिलानी को मिला नया CBEO, शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला

 राजस्थान शिक्षा विभाग की 138 अधिकारियों की तबादला सूची में झुंझुनूं जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. पिलानी की सीबीईओ सुमन को निलंबित किए जाने के महज 18 घंटे 27 मिनट बाद ही राधेश्याम जिनागल को नया सीबीईओ नियुक्त कर दिया गया. वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) समेत कई अन्य अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं. सुमन के खिलाफ वाहन किराया निविदा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के आरोप में विभागीय कार्रवाई की गई है.

आज संभलकर रहें! IMD ने कोटा-भरतपुर संभाग में जारी किया अति भारी बारिश का अलर्ट

 राजस्थान मौसम केंद्र ने कोटा और भरतपुर संभाग के लिए बड़ी चेतावनी जारी की है. विभाग के अनुसार आज इन क्षेत्रों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, तेज हवाओं और भारी से अति भारी बारिश की संभावना है. मूसलाधार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है. लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.

किशनगढ़ की बारिश ने परिवार पर बरपाया कहर, भरभराकर गिरा मकान, टॉर्च की रोशनी डेढ़ घंटे चला रेस्क्यू, मलबे से जिंदा निकला पूरा परिवार

 किशनगढ़ के मदनगंज थाना क्षेत्र स्थित आजाद नगर हरिजन बस्ती में देर रात रिमझिम बारिश के दौरान एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया. हादसे में राहुल वाल्मीकि, उनकी पत्नी सपना और उनका डेढ़ साल का मासूम मलबे में दब गए. स्थानीय लोगों और पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे तक मोबाइल टॉर्च की रोशनी में रेस्क्यू चलाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला. प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को अजमेर रेफर किया गया.

जयपुर-अजमेर रोड पर 24 घंटे में दूसरा बड़ा हादसा, ट्रेलर ने सिर-चेहरे को कुचला, तड़प-तड़पकर युवती की दर्दनाक मौत

जयपुर-अजमेर रोड पर 200 फीट बाइपास के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक टैक्सी को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक पर पीछे बैठी 19 वर्षीय भारती सैनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया. गौरतलब है कि इसी स्थान पर एक दिन पहले भी ट्रेलर की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हुई थी.

 

LDC नकल मामले के FIR में बड़ा खुलासा, 3:39 से 3:48 बजे तक CCTV फुटेज गायब

जांच का सबसे अहम पहलू सामने आता है.  FIR के अनुसार 3:39 बजे से 3:48 बजे तक की CCTV रिकॉर्डिंग उपलब्ध नहीं है. जब 3:48 बजे वीडियो दोबारा शुरू होती है, तब प्रश्नपत्र फिर से अभ्यर्थी की मेज पर रखा दिखाई देता है. इसके बाद करीब 3:58 बजे केंद्राधीक्षक उम्मेद सिंह राठौड़ कक्ष में प्रवेश करते नजर आते हैं. जांच एजेंसियों के सामने अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि प्रश्नपत्र बाहर रहने की अवधि के दौरान का सबसे महत्वपूर्ण फुटेज आखिर उपलब्ध क्यों नहीं है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *