अबतक इंडिया न्यूज 27 अप्रैल । राजस्थान विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला है. यह हाल के दिनों में दूसरी या तीसरी बार ऐसी घटना है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है. विधानसभा की आधिकारिक ईमेल आईडी पर सुबह करीब 9:15 बजे एक अज्ञात ईमेल आया. इसमें दावा किया गया कि दोपहर 1 बजे विधानसभा परिसर में आत्मघाती हमला होगा. ईमेल में लिखा था कि दो हमलावर चेन्नई से लाए गए हैं, जो विस्फोटक बेल्ट पहनकर चार बड़े धमाके करेंगे. ईमेल में कुछ साम्प्रदायिक और अश्लील भाषा का भी इस्तेमाल किया गया, जिसकी जांच की जा रही है.










