अबतक इंडिया न्यूज 12 जनवरी दिल्ली । देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को दिल्ली के एम्स में एडमिट कराया गया है. बताया जा रहा है कि चक्कर आने के बाद उन्हें आनन-फानन में दिल्ली एम्स ले जाया गया है. फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी इलाज में जुटी हुई है. इससे पहले पिछले साल भी धनखड़ की तबीयत बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था. उस समय उन्हें हार्ट संबंधी दिक्कत थी.
जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था. इस्तीफे के लिए उन्होंने अपने स्वास्थ्य का हवाला दिया था. तब उन्होंने कहा था कि स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने और डॉक्टरों की सलाह का पालन के लिए मैं भारत के उपराष्ट्रपति पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा देता हूं.
- पहले भी मार्च 2025 में उन्हें सीने में दर्द और बेचैनी हुई, जिसके बाद एम्स के क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती किया गया था.
- डॉक्टरों ने एंजियोप्लास्टी की और धमनी में रुकावट हटाने के लिए स्टेंट डाला, जिससे उनकी हालत स्थिर हो गई और कुछ दिनों बाद छुट्टी मिल गई.
- बाद में हृदय संबंधी लगातार समस्याओं के कारण उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.
कई मौकों पर नजर आ चुके हैं अस्वस्थ्य
पूर्व राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कई मौकों पर अस्वस्थ्य नजर आ चुके हैं. उपराष्ट्रपति रहते हुए उन्हें गुजरात में कच्छ के रण में, उत्तराखंड, केरल और दिल्ली में वो स्वास्थ्य को लेकर असहज नजर आ चुके हैं. कई बार कार्यक्रमों को बीच में कुछ देर के लिए रोकना भी पड़ा था. दिल की गंभीर बीमारी होने की वजह से उन्हें अक्सर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और चक्कर आने के बाद वो बेहोश हो जाते हैं.








