अबतक इंडिया न्यूज 30 जनवरी देशनोक । मां करणी की पावन धरा देशनोक में मां करणी की आराध्य आवड़ माता (श्री तेमड़ा राय) की आठ दिवसीय आवड़ इमरत कथा आयोजन के तीसरे दिन श्रोताओं की भारी भीड़ रही।कथा वाचक भंवरदान रतनू (घोड़ारण) ने आवड़ इमरत कथा राजस्थानी आम भाषा मे पद्य,दोहा,छंद व चिरजाओं के साथ मनमोहक अंदाज वाचन कर श्रोताओं का मन मोह लिया।इस आवड़ कथा के रचनाकार स्वयं भंवर दान हैं।इतिहास के तथ्यात्मक रिसर्च कर इस आवड़ इमरत कथा की मायड़ भाषा राजस्थानी में रचना की गई है।पहली बार इस कथा का वाचन देशनोक की पावन धरा पर स्वयं रचनाकार द्वारा ही किया जा रहा हैं।

आवड़ इमरत कथा 28 जनवरी से जैन जवाहर मंडल के सामने 4 फरवरी तक आठ दिन चलेगी।कथा स्थल पर एक और जहां आम श्रोताओं की भीड़ उमड़ने लगी है वहीं श्री करणी मन्दिर निजी प्रन्यास के अध्यक्ष बादल सिंह सहित प्रन्यासिगण ने कथा श्रवण का लाभ लिया।कथा व कथा वाचन शैली की प्रन्यासिगण ने सराहना की।








