Home » शिक्षा » शिक्षा मंत्री दिलावर रहे बीकानेर दौरे पर,फन्ना बाबू के निधन पर जताया शोक, वैवाहिक कार्यक्रम में की शिरकत

शिक्षा मंत्री दिलावर रहे बीकानेर दौरे पर,फन्ना बाबू के निधन पर जताया शोक, वैवाहिक कार्यक्रम में की शिरकत

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर, 25 अप्रैल। शिक्षा मंत्री  मदन दिलावर शनिवार को बीकानेर दौरे पर रहे। शिक्षा मंत्री  मदन दिलावर ने बीकाजी समूह के सीएमडी शिवरतन अग्रवाल फन्ना बाबू के निधन पर उनके निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर तथा शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी।

दिलावर ने उदयरामसर में आयोजित विवाह समारोह में शिरकत की। इस दौरान बनवारी लाल शर्मा सहित अन्य परिजन मौजूद रहे।

मंत्री के बीकानेर पहुंचने पर मनीष सोनी, दिलीप राजपुरोहित, भवानी पाईवाल, महावीर चारण एवं सुरेन्द्र स्वामी ने उनसे मुलाकात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *