Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » देशनोक: डिग्गी में डूबने से महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

देशनोक: डिग्गी में डूबने से महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 5 अप्रैल । देशनोक थानाक्षेत्र के गांव लालमदेसर मगरा निवासी मदनलाल की पत्नी की पानी की डिग्गी में डूबने से मौत का मामला सामने आया हैं।सूचना पर देशनोक थाने के एएसआई हनुमंत सिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे एवं डिग्गी से शव निकाल कर देशनोक सीएचसी की मोर्चरी रूम में रखवाया । पीहर पक्ष को सूचना दी गई।पीहर पक्ष 4 अप्रैल शनिवार देर शाम को देशनोक पहुंचा।

मदनलाल मेघवाल द्वारा देशनोक थाने दी गई रिपोर्ट के अनुसार बासी की रोही में अपने परिवार के साथ खेत रहता हैं। 4 अप्रैल शनिवार को सुबह 8:45 बजे वो अपनी बेटी को लेकर पीबीएम हॉस्पिटल गया था।दोपहर 12:15 वापस लौटा तो पत्नी लालीदेवी का शव पानी की डिग्गी में तैरता हुआ मिला।तत्काल ग्रामीणों व पुलिस को सूचना दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे लेकर देशनोक सीएचसी के मोर्चरी रूम में रखवाकर पंचनामा तैयार किया।रात्रि होने के कारण आज रविवार 5 अप्रैल को ससुराल व पीहर पक्ष की मौजदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया।पति मदनलाल की रिपोर्ट पर देशनोक पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता(BNSS) की धारा 194 में मामला दर्ज कर जांच देशनोक एसएचओ सुमन शेखावत को सौंपी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशनोक नगरपालिका चुनाव

‘विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश’: विधायक अंशुमान सिंह भाटी 11 सितंबर को देशनोक नगरपालिका चुनाव का मतदान; भाजपा ने वार्ड और बूथ स्तर पर कसी कमर कोलायत विधायक ने देशनोक के मतदाताओं से निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की

देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में