Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » देशनोक: बजरी रॉयल्टी विवाद में मारपीट व फायरिंग कर लूट की सनसनीखेज घटना , मामला दर्ज

देशनोक: बजरी रॉयल्टी विवाद में मारपीट व फायरिंग कर लूट की सनसनीखेज घटना , मामला दर्ज

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 29 मई । बजरी रॉयल्टी की पर्ची काटने के कार्य को लेकर देशनोक थानाक्षेत्र के गांव पलाना में दो पक्षो में विवाद इस कदर बढ़ा की मामला मारपीट व फायरिंग तक पहुंच गया। प्रथम दृष्टया मामला बजरी रॉयल्टी ठेकेदार के यहाँ बजरी रॉयल्टी की  पर्ची काटने के काम को लेकर प्रतिस्पर्धी विवाद बताया जा रहा हैं।यह सनसनीखेज वारदात पलाना से बरसिंहसर रोड़ पर रॉयल्टी नाका के पास 27 मई रात्रि 11:20 बजे की बताई जा रही हैं।
        देशनोक थानाधिकारी सुमन शेखावत ने इस सनसनीखेज पूरे प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया कि पलाना निवासी रामदयाल गोदारा ने बजरी रॉयल्टी विवाद में मारपीट,  व फायरिंग कर नगदी लूट का आरोप लगाते हुए तीन नामजद व 7/8 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया हैं। पीड़ित ने पलाना निवासी ओमप्रकाश, मुनिराम,सुनील व 7/8 अन्य के खिलाफ गाड़ियों के काफिले के साथ रास्ता रोक कर पिस्टल से फायरिंग करने ,मारपीट कर 45 हजार रुपए नगद लूटने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया हैं। साथ ही पीड़ित की गाड़ी से रॉयल्टी बिल बुक,कलेक्शन की डायरी, चेक बुक व गाड़ी के दस्तावेज के लूट का भी आरोप लगाया हैं। आरोपियों पर गाड़ियों के काफिले से पीड़ित की गाड़ी क्षतिग्रस्त कर जान से मारने का गंभीर आरोप लगाया गया है।पुलिस ने बीएनएस की धारा 115(2),126(2),307,324(2),189(2) में दर्ज कर जांच एएसआई हनुमंत सिंह को सौंपी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *