अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 31अक्टूबर । स्थानीय पी एम श्री करणी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ का आयोजन बड़े ही धूमधाम और गरिमा के साथ किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में राष्ट्रीय भावना और सरदार पटेल के आदर्शों को जागृत करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन एवं कृतित्व से संबंधित:

- चित्रकला प्रतियोगिता
- निबंध प्रतियोगिता
- भाषण प्रतियोगिता
इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय के उप प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र गोदारा द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उप प्रधानाचार्य गोदारा ने देश के एकीकरण में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के ऐतिहासिक योगदान और उनकी जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से पटेल के सिद्धांतों, राष्ट्रनिष्ठा और अखंडता के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।












