अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 2 सितंबर । नगरपालिका देशनोक के चुनाव में वार्ड संख्या 1 से 25 के लिए प्राप्त हुए नाम निर्देशन पत्रों में से 12 अभ्यर्थियों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी बीकानेर (I.A.S. महिमा कसाना) द्वारा जारी सूची के अनुसार नामांकन वापस लेने वाले सभी 12 अभ्यर्थी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में थे।मंगलवार को दो अभ्यर्थीयों के पर्चे ख़ारिज हुए थे।
नाम वापसी के बाद अब संबंधित वार्डों में चुनावी तस्वीर और अधिक स्पष्ट हो गई है।अब 25 वार्डों में भाजपा, कांग्रेस व निर्दलीय के रूप में 72 प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा के 24,कांग्रेस के 22 व 26 निर्दलीय के रूप में अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

इन अभ्यर्थियों ने लिए नाम वापसी:
* वार्ड 1: जयन्त कुमार सुराणा (सामान्य)
* वार्ड 2: देवीदान (अन्य पिछड़ा वर्ग)
* वार्ड 6: अशोक कुमार (सामान्य)
* वार्ड 7: आवड दान (अन्य पिछड़ा वर्ग)
* वार्ड 8: गायत्री मौर्या (अनुसूचित जाति)
* वार्ड 14: संतोष देवी (सामान्य)
* वार्ड 15: ममता (अन्य पिछड़ा वर्ग)
* वार्ड 16: पुनमचंद (अनुसूचित जाति)
* वार्ड 20: विष्णु दान (अन्य पिछड़ा वर्ग)
* वार्ड 22: उच्छब कंवर (अन्य पिछड़ा वर्ग)
* वार्ड 24: गायत्री देवी (सामान्य) एवं निर्मला (सामान्य)
प्रशासनिक स्तर पर नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही अंतिम उम्मीदवार सूची और चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।












