अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 2 सितंबर । देशनोक। राजस्थान भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने बुधवार को देशनोक स्थित प्रसिद्ध मां करणी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और माता के दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना संपन्न कर राज्य में सुख, शांति और खुशहाली की कामना की।
दर्शन व पूजन के उपरांत श्री करणी मंदिर निजी प्रन्यास द्वारा भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का पारंपरिक ढंग से स्वागत-सत्कार किया गया।

इससे पूर्व, देशनोक आगमन पर भाजयुमो अध्यक्ष पंकज देपावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष की अगवानी की और उनका जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर बीकानेर शहर भाजपा पदाधिकारी वेद व्यास, भाकपा प्रदेश प्रवक्ता भवानी शंकर पाइवल, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष हनुमान दान सहित स्थानीय प्रतिनिधि, संगठन पदाधिकारी और कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।












