अबतक इंडिया न्यूज 6 जनवरी देशनोक । देशनोक थानाक्षेत्र के गांव सुरधना चौहानन निवासी भंवरलाल ने 4 जनवरी को रात्रि दस बजे फांसी लगाकर जान दे दी।सूचना पर पहुंची देशनोक पुलिस ने शव अप ने कब्जे में लेकर देशनोक सीएचसी लाए जहां पुलिस की मौजदगी में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।मृतक के भाई तेजपाल की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की गई।रिपोर्ट के अनुसार मृतक भंवरलाल की मानसिक स्थिति ठीक नही थी।मामले की जांच देशनोक एसएचओ सुमन शेखावत कर रही हैं।










