अबतक इंडिया न्यूज 12 अक्टूबर देशनोक । 10 अक्टूबर की रात्रि तीन बजे देशनोक-गीगासर मार्ग स्थित हनुमान जी मंदिर के कार -बाइक की टक्कर में घायल बाइक सवार की मौत हो गई । मृतक के बेटे ने कार चालक के खिलाफ देशनोक थाने में मामला दर्ज करवाया हैं ।
देशनोक एसएचओ सुमन शेखावत के अनुसार बीते 10 अक्टूबर की रात्रि करीब तीन बजे गीगासर मार्ग पर ऊंट को बचाने चक्कर में कार-बाइक की टक्कर हुई थी जिसमे बीकानेर रोशनी घर चौराहा निवासी बाइक सवार किशोर कच्छावा घायल हो गए थे।घायल कच्छावा को बीकानेर ट्रॉमा सेंटर ले गए जहाँ चिकित्सकों ने मृत घोषित किया।11 अक्टूबर को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया।
मृतक के पुत्र गौरव की रिपोर्ट पर आल्टो कार चालक के खिलाफ गफलत व तेज गति से कार चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच कॉन्स्टेबल आत्माराम को सौंपी गई हैं ।










