अबतक इंडिया न्यूज सुजानगढ़ 12 अक्टूबर । सुजानगढ़ के राजकीय बगड़िया चिकित्सालय में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुधारने, दलालों (लपकों) के कमीशनखोरी के सिंडिकेट को खत्म करने तथा अवैध रूप से संचालित हो रहे क्लीनिकों के खिलाफ एडवोकेट डॉ. केडी चारण के नेतृत्व में एक बड़ा जन आंदोलन शुरू होने जा रहा है। इस संबंध में एडवोकेट डॉ. केडी चारण द्वारा जारी पोस्टर और घोषणा के अनुसार आंदोलन की मुख्य बातें इस प्रकार हैं:
मुख्य बिंदु एवं आरोप
- अवैध नर्सिंग होम और सरकारी चिकित्सकों पर संलिप्तता के आरोप: राजकीय बगड़िया अस्पताल के ठीक सामने खेतान मार्केट में विशाल बाजिया द्वारा अवैध रूप से नर्सिंग होम/प्राइवेट क्लीनिक चलाया जा रहा है, जिसमें राजकीय बगड़िया अस्पताल के सात चिकित्सक (डॉ. राम रतन बिस्सु, डॉ. नाथू राम, डॉ. लियाकत अली, डॉ. सुनील मीणा, डॉ. ममता चौधरी, डॉ. चंद्रकला भाटी और डॉ. कपीश सोनी) अपनी सेवाएं देते हैं, जिससे आम जनता का शोषण और ठगी होती है।

- प्रशासनिक पत्राचार: अस्पताल में सक्रिय दलालों (लपकों व एजेंटों) को रोकने के लिए एडवोकेट डॉ. केडी चारण द्वारा दिनांक 05.10.2026 से लगातार पीएमओ (PMO) सहित संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन दिए जा रहे हैं और इस अवैध गतिविधि के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की जा रही है।

- एफआईआर (FIR) का मामला: आंदोलन को दबाने के लिए पुलिस थाना सुजानगढ़ में एफआईआर संख्या 273, दिनांक 10.10.2026 दर्ज कराई गई है, जिसमें वर्ष 2024-25-26 की कथित घटनाओं का वर्णन कर मामले को जोड़ा गया है। पोस्टर के अनुसार इन सभी ने एक राय होकर गुरु प्रसाद लाटा (आरटीआई एक्टिविस्ट एवं शिकायतकर्ता) के माध्यम से झूठे प्रकरणों में फंसाकर यह कार्रवाई कराई है।

आंदोलन की रूपरेखा एवं चेतावनी
- आमरण अनशन और धरना: एडवोकेट डॉ. केडी चारण ने स्पष्ट किया है कि वे इन झूठे मुकदमों से डरने वाले नहीं हैं और लपकों को रोकने व सरकारी सेवा में रहते हुए अवैध प्रैक्टिस करने वाले चिकित्सकों के विरुद्ध अंतिम सांस तक संघर्ष करेंगे। इसी मांग को लेकर वे 18 अक्टूबर 2026 से राजकीय बगड़िया अस्पताल, सुजानगढ़ में धरने/आमरण अनशन पर बैठेंगे।
मेरे खिलाफ साजिश पूर्वक सुजानगढ़ के आदतन शिकायती व्यक्ति गुरू प्रसाद लाटा ने आज झूठा मुकदमा दर्ज करवाया है लेकिन मैं सुजानगढ़ की जनता के साथ हूं सरकारी अस्पताल से मरते दम तक लपको को हटाकर रहूंगा तथा खेतान मार्केट के अवैध बाजिया नर्सिंग होम से सरकारी चिकित्सकों की अवैध प्रैक्टिस बंद करवा साँस लूंगा।
अंतिम सांस तक लड़ूंगाझुकूंगा नहीं- एडवोकेट डॉ. केडी चारण







