Home » धर्म » देशनोक: लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में हुआ अनंत भगवान की व्रत कथा का भव्य आयोजन,

देशनोक: लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में हुआ अनंत भगवान की व्रत कथा का भव्य आयोजन,

अनंत चतुर्दशी

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 25 सितंबर । कस्बे के चौपानियों के बास स्थित प्रसिद्ध लक्ष्मी नाथ जी मंदिर में शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर भगवान अनंत की व्रत कथा का भव्य आयोजन भक्तिभाव व विधि-विधान के साथ किया गया।धार्मिक कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर को फूलों और आकर्षक रंग-बिरंगी रोशनी से विशेष रूप से सजाया गया, जिससे पूरा मंदिर प्रांगण भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया।

व्रत कथा आयोजन  में पंडित रामकिशन सांखी ने मुख्य कथा वाचक के रूप में उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने सनातन परंपरा में अनंत व्रत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार निष्ठा और पूर्ण भक्ति से इस व्रत का पालन करने पर सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन के कष्टों का निवारण होता है।

इस अवसर पर कस्बे के बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा का श्रवण करने पहुँचे। भगवान विष्णु के भजनों और जयकारों से मंदिर प्रांगण गूंज उठा। कथा के समापन पर सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *