Home » भारतीय सेना » केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीएसएफ जवानों के संग मनाई दीपावली, गीत गाकर बढ़ाया हौसला

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीएसएफ जवानों के संग मनाई दीपावली, गीत गाकर बढ़ाया हौसला

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर, 07 नवंबर: केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  अर्जुन राम मेघवाल ने शनिवार शाम जिला मुख्यालय स्थित बीएसएफ हेडक्वार्टर में सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान उन्होंने जवानों के साथ फुलझड़ियां जलाई और ‘जोत से जोत जलाते चलो, प्रेम की गंगा बहाते चलो’ गीत गाकर उनमें नया उत्साह और उमंग का संचार किया।

मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बीएसएफ के जवान देश की सीमाओं की मुस्तैदी से सुरक्षा करते हैं, जिसके परिणामस्वरूप देशवासी शांति और सुरक्षित माहौल में अपने त्योहार मना पाते हैं। उन्होंने जवानों के अदम्य साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद बीएसएफ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।  मेघवाल ने जवानों को लड्डू खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कार्यवाहक डीआईजी नवीन मोहन शर्मा, कमांडेंट विक्रम कुंवर, द्वितीय कमान अधिकारी प्रकाश सुरीन सहित बीएसएफ के अधिकारी, जवान और उनके परिजन उपस्थित रहे। साथ ही, डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, गुमान सिंह राजपुरोहित और एडवोकेट अशोक प्रजापत भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डिप्टी कमांडेंट सातार खान ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *