Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » रोमांचक मुकाबले में टर्फ मास्टर को 3 रन से हराया, धुरंधर टीम ने जीती प्रथम जीएन बिस्सा बॉक्स क्रिकेट चैम्पियनशिप,डॉ. बी. डी. कल्ला ने विजेताओं को बांटी ट्रॉफियां

रोमांचक मुकाबले में टर्फ मास्टर को 3 रन से हराया, धुरंधर टीम ने जीती प्रथम जीएन बिस्सा बॉक्स क्रिकेट चैम्पियनशिप,डॉ. बी. डी. कल्ला ने विजेताओं को बांटी ट्रॉफियां

GN Bissa Box Cricket Championship

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर 2 जुलाई । स्व. घनश्याम बिस्सा चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित प्रथम बॉक्स क्रिकेट चैम्पियनशिप का खिताब धुरंधर टीम ने अपने नाम कर लिया है। स्थानीय किशन गार्डन में खेले गए बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में धुरंधर टीम ने टर्फ मास्टर को मात्र 3 रनों से शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
​आयोजक हर्षित बिस्सा ने बताया कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए धुरंधर टीम ने निर्धारित 8 ओवरों में 56 रनों का स्कोर खड़ा किया, जिसमें मोहम्मद सलमान ने सर्वाधिक 24 रनों का योगदान दिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टर्फ मास्टर की टीम ने बेहतरीन खेल दिखाया और अंत तक संघर्ष किया, लेकिन वे जीत की दहलीज पार करने से चूक गए।

 

​विजेताओं को नवाजा, सलमान बने ‘मैन ऑफ द सीरीज’

 

​मैच के समापन पर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला, विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त आरएएस मनमोहन व्यास, रेलवे अधिकारी हेमंत शर्मा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी मनीष कुमार जोशी और जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष भरत पुरोहित ने पूर्व पार्षद मनोज बिश्नोई की अध्यक्षता में विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफियां और व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किए।

 

मैन ऑफ द फाइनल: हर्षवर्धन जनागल
​ मैन ऑफ द सीरीज व बेस्ट बैट्समैन: मोहम्मद सलमान
​ बेस्ट बॉलर: हर्षवर्धन जनागल

 

​सादा जीवन और उच्च विचार के पुरोधा थे घनश्याम बिस्सा: डॉ. कल्ला

 

​इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. बी. डी. कल्ला ने स्व. घनश्याम बिस्सा को याद करते हुए कहा कि वे एक उत्कृष्ट खिलाड़ी होने के साथ-साथ एक समर्पित समाजसेवी भी थे। वे हमेशा जरूरतमंदों के सुख-दुख में भागीदार बनते थे और समाज में सदा जीवन, उच्च विचार के पुरोधा के रूप में पहचाने जाते रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति के विष्णुनारायण बिस्सा ने सभी पधारे हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *