Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » कमला की मौत मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, प्रशासन और नेताओं के बीच बनी सहमति

कमला की मौत मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, प्रशासन और नेताओं के बीच बनी सहमति

अबतक इंडिया न्यूज 15 जुलाई बीकानेर । पीबीएम अस्पताल के मेडिसीन आईसीयू में भर्ती एक और प्रसूता कमला की मंगलवार को उपचार के दौरान हुई मौत के मामले को लेकर कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में मोर्चरी के बाहर दो दिन से चल रहा धरना प्रशासन के साथ हुई वार्ता के बाद समाप्त हो गया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर मोर्चरी के बाहर धरना दिया था।

धरने के दौरान प्रशासन पर मामले में उचित कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को राहत दिलाने के लिए दबाव बनाया गया। इसके बाद एडीएम प्रशासन उम्मेदसिंह रत्नू, सीओ अनुष्ठा कालिया, पीबीएम प्रशासन और कांग्रेस नेताओं के बीच हुई बैठक में विभिन्न मांगों को लेकर सकारात्मक सहमति बनी।

बैठक में निर्णय लिया गया कि कमला के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाया जाएगा, ताकि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो सके। वार्ता के दौरान प्रशासन ने आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पीड़ित परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी देने, मृतक प्रसूता के बच्चे को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने और परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने पर भी सहमति बनी।

प्रशासन की ओर से मांगों पर आश्वासन मिलने के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने धरना समाप्त करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस लगातार उनके साथ खड़ी रहेगी और मामले में आगे की कार्रवाई व क्रियान्विती पर भी नजर रखी जाएगी।

धरना स्थल पर भंवर कुकणां, श्रीकृष्ण गोदारा, राजेन्द्र बापेऊ, सीताराम नायक, मंगनाराम केडली, रामनिवास कुकणां, तेजाराम मेघवाल सहित अनेक लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *