Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » देशनोक में नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन: पीएम मोदी का पुतला फूंका, पुलिस से तीखी झड़प, भाजपा ने बताया फ्लॉप शॉ

देशनोक में नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन: पीएम मोदी का पुतला फूंका, पुलिस से तीखी झड़प, भाजपा ने बताया फ्लॉप शॉ

अबतक इंडिया न्यूज 25 जुलाई  देशनोक। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के समर्थन और नीट (NEET) पेपर लीक मामले के विरोध में शनिवार को देशनोक में बीकानेर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में उग्र प्रदर्शन किया गया। देहात जिलाध्यक्ष बिशना राम के नेतृत्व में एकत्र हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ओवरब्रिज (पुलिया) के पास केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।

इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस (हॉट टॉक) भी देखने को मिली। पुतला दहन और नारेबाजी के दौरान स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची देशनोक पुलिस के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नोकझोंक हो गई, जिससे कुछ देर के लिए मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।

छात्र शक्ति की दूरी बनी चर्चा का विषय

नीट जैसी महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षा में हुई धांधली के खिलाफ रखे गए इस प्रदर्शन में छात्रों और युवाओं की उपस्थिति न के बराबर रही। छात्रों से जुड़े इतने गंभीर मुद्दे पर छात्र शक्ति की गैर-मौजूदगी स्थानीय स्तर पर खासी चर्चा का विषय बनी रही।

भाजपा का तंज: कांग्रेस का फ्लॉप शो

कांग्रेस के इस प्रदर्शन पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा पलटवार किया है। भाजपा के पूर्व पार्षद लक्ष्मण दान ने प्रदर्शन पर तंज कसते हुए इसे “कांग्रेस का पूरी तरह से फ्लॉप शो” करार दिया। उन्होंने कहा कि जिस मुद्दे को लेकर कांग्रेस राजनीति करने का प्रयास कर रही है, उसमें खुद युवा और छात्र उनके साथ खड़े नहीं हैं। केवल मुट्ठी भर नेता फोटो खिंचवाने और औपचारिकता पूरी करने के लिए सड़कों पर उतरे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *