अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर, 31 दिसम्बर। जिले में शीतलहर प्रबंधन के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) सुरेश कुमार यादव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।










