Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव हेमलता चौधरी दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव हेमलता चौधरी दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर

अबतक इंडिया न्यूज नई दिल्ली 19 मई । अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव हेमलता चौधरी ने अपने दो दिवसीय दिल्ली दौरे के दौरान दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी भवन में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा से मुलाकात कर संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की।

इस दौरान आगामी एक माह के भीतर देशभर में जिला स्तरीय संगठनात्मक समीक्षा एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित करने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में महिला कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा युवतियों एवं ग्रामीण महिलाओं को संगठन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।

राष्ट्रीय सचिव हेमलता चौधरी ने कहा कि महिला कांग्रेस निरंतर महिलाओं की आवाज़ को मजबूती प्रदान करने का कार्य कर रही है। संगठन का उद्देश्य प्रत्येक बूथ तक सक्रिय महिला नेतृत्व तैयार करना है, ताकि महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाया जा सके।

उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस देशभर में महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आगामी समीक्षा एवं संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित कर संगठन को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाया जाएगा।

बैठक में महिला सशक्तिकरण, संगठन विस्तार, नई कार्यकारिणी के गठन तथा जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *