Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » बज्जू में अरिहन्त ट्रेडिंग कम्पनी पर कृषि विभाग की बड़ी कार्यवाही, 377 बैग्स यूरिया जब्त

बज्जू में अरिहन्त ट्रेडिंग कम्पनी पर कृषि विभाग की बड़ी कार्यवाही, 377 बैग्स यूरिया जब्त

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर, 20 जून ।कृषि विभाग द्वारा शुक्रवार को इफको की अवैध रूप से भण्डारित 377 बैग्स यूरिया जप्त की गई । जिला विस्तार अधिकारी कृषि डॉ रामकिशोर मेहरा द्वारा यह कार्रवाई बज्जू नई अनाज मण्डी का निरीक्षण करने के दौरान की गई।

 मेहरा ने बताया कि बज्जू नई अनाज मंडी में दुकान नंबर 22 अरिहन्त ट्रेडिंग कम्पनी के गोदाम में 377 कट्टे यूरिया के बिना अनुज्ञा पत्र के रखे हुए थे । जाँच में पाया गया कि उपरोक्त दुकान  गौतम चन्द भूरा की है । जिनको मौके पर बुलाकर ज़ब्ती की कार्यवाही की गई।

 

जब्ती की कार्रवाई के दौरान कृषि पर्यवेक्षक  प्रमोद कुमार व  सुधीर कुमार उपस्थित रहे। मेहरा ने बताया कि बज्जू मण्डी में कई दिनों से काला बाजारी की शिकायतें आ रही थी जिसके चलते यह कार्रवाई की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.