अबतक इंडिया न्यूज 24 जुलाई देशनोक। ‘रक्तदान महाअभियान 2026’ के तहत समता युवा संघ, देशनोक द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। “रक्तदान महादान – जीवन बचाना है हमारी पहचान” के संदेश के साथ आयोजित होने वाला यह शिविर 26 जुलाई 2026, रविवार को आयोजित होगा।
रणजीत आंचलिया अतिथि भवन में आयोजित होने वाले इस शिविर के मुख्य आयोजक समता युवा संघ, देशनोक हैं। इसके साथ ही श्री साधुमार्गी जैन संघ, समता महिला मण्डल एवं समता बहु मण्डल, देशनोक द्वारा सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर इस शिविर को सफल बनाने की अपील की गई है।
आयोजकों ने कहा कि आपका एक यूनिट रक्तदान किसी ज़रूरतमंद के जीवन में आशा की नई किरण ला सकता है।












