Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » 22 मई को देशनोक में होगा नशा मुक्ति शिविर का आयोजन

22 मई को देशनोक में होगा नशा मुक्ति शिविर का आयोजन

अबतक इंडिया न्यूज 20 देशनोक । बीकानेर जिला नशा मुक्ति केन्द्र बीकानेर के तत्वाधान में मारूत नारायण सेवा संस्थान द्वारा  देशनोक नेहरू बस्ती के सामुदायिक भवन में एक दिवसीय नशा मुक्ति शिविर का आयोजन आगामी 22 मई शुक्रवार को किया जाएगा।
संस्थान के प्रबंधक जेठमल जनागल ने बताया कि शिविर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एल.डी.पंवार, रविन्द्र सिंह अधिशाषी  अधिकारी नगर पालिका,श्रीमती सुमन शेखावत थानाप्रभारी सहित चिकित्सा टीम उपस्थित रहकर चिकित्सकों द्वारा शिविर में मनोवैज्ञानिक विधि एवं काउंसलिंग द्वारा शराब,स्मेक,चरस,भांग,गांजा,अफ़ीम इत्यादि नशे से पीड़ित मरीजों का इलाज निःशुल्क किया जाएगा।
शिविर के प्रचार प्रसार हेतु मुरलीधर गोयल शिक्षाविद,रामेश्वरलाल जाम,धनराज काउंसलर,गोविंद राम नायक सहित पूरी टीम द्वारा कस्बे में किया जा रहा है और शिविर में अधिक से अधिक उपस्थित होने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *