अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 15 अप्रैल । सैन जयंती के अवसर पर देशनोक सैन समाज ट्रस्ट द्वारा बुधवार को कैरियर काउंसिंग सेमिनार और प्रतिभावान बच्चों का पुरस्कार वितरण सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।सैन मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद चौहान ने बताया कि दो दिवसीय सैन जयंती के अवसर पर प्रथम दिवस में सैन महाराज की शोभायात्रा , बालिकाओ की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ दूसरे दिन भूरा भवन में सर्व सैन समाज द्वारा कैरियर काउंसलिंग गाइड कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और प्रमुख वक्ताओं में प्रमुख शिक्षाविद राज्यपाल से सम्मानित ओमप्रकाश तंवर , प्रमुख चिकित्साविद मदन लाल हर्षवाल , प्रमुख शिक्षा विद मुकुल भाटी , राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के सिविल ब्रांच के हेड सुमित कुमार भाटी , हेल्पिंग हैंड सोसाइटी के मणिकांत मॉयल व पीबीएम बीकानेर के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ राधेश्याम नाई ने अपने अपने विषयों पर बच्चों के साथ काउंसिंग की जिसमें शिक्षा , तकनीकी , सरकारी भर्तियों में तैयारी की महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इस अवसर पर कोलायत मंडल के अध्यक्ष शंकर लाल चौहान ने शिक्षा का महत्व बताया ।

देशनोक के प्रमुख शिक्षाविद गोपाल राम मारू ने बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रहकर शिक्षा से जुड़ने का प्रमुख विषय की जानकारी दी। संस्कार क्लासेज के डायरेक्टर सुशील कुमार परिहार ने विषयों का चयन अंकों के आधार पर होकर अपितु अपनी रुचि के अनुसार होना चाहिए ।
200 से ज्यादा प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
देशनोक सैन समाज प्रतिभा सम्मान समारोह में 200 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।पुरस्कार वितरण में देशनोक सहित देशनोक मंडल से जुड़े विभिन्न गांवों के बच्चों को दसवीं, बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।इसके अलावा खेल -खुद, सांस्कृतिक सहित विभिन्न क्षेत्रों मे अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाने वाले सामाजिक बंधुओं को सम्मानित किया गया।
इनका रहा विशेष सहयोग
इस अवसर पर समाज के प्रमुख सहयोग प्रदान करने वाले गोपाल राम मारू , जयपाल मारू, झवर लाल मारू , उम्मेद राम मारू , मनोज मारू , अनिल मारु, तारा चंद मारू , लक्ष्मी नारायण मारू शिव किशन , मदन सैन , मोती लाल मारू , कर्ण मारू , भेरू मारू , सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवाएं दी। कार्यक्रम का संचालन गोपाल राम मारू , जयपाल मारू और सुशील परिहार ने संयुक्त रूप से अलग अलग सत्रों में किया।समापन के अवसर पर नव छात्रावास के नव निर्माण की महत्वपूर्ण बैठक हुई










