Home » राजस्थान » तीन अक्टूबर से जोधपुर-चेन्नई के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, ये रहेगा रूट

तीन अक्टूबर से जोधपुर-चेन्नई के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, ये रहेगा रूट

Jodhpur-MGR Chennai Central

अबतक इंडिया न्यूज 26 सितंबर जोधपुर। त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने जोधपुर से चेन्नई के बीच फेस्टिवल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन जोधपुर और एमजीआर चेन्नई सेंट्रल के बीच नौ-नौ ट्रिप करेगी। इससे राजस्थान सहित मध्यप्रदेश,महाराष्ट्र,तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के यात्रियों को त्योहार के दौरान अतिरिक्त आवागमन सुविधा मिलेगी।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए जोधपुर-चेन्नई के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का संचालन मेड़ता रोड, डेगाना और जयपुर के रास्ते किया जा रहा है।

ट्रेन संख्या 04815 जोधपुर-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को रात 9.20 बजे जोधपुर से रवाना होगी और सोमवार रात 8 बजे एमजीआर चेन्नई सेंट्रल पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04816 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल 6 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को शाम 5.15 बजे रवाना होकर गुरुवार रात 8.30 बजे जोधपुर पहुंचेगी।

19 डिब्बों की होगी ट्रेन

सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए 2 सेकंड एसी,13 थर्ड एसी,2 स्लीपर और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 19 डिब्बे होंगे।

इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव

फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का दोनों दिशाओं में मेड़ता रोड,डेगाना, मकराना,कुचामन सिटी,फुलेरा,जयपुर,दुर्गापुरा,सवाई माधोपुर,सोगरिया,बारां, छबड़ा गुगोर,रुठियाई,गुना,बीना,भोपाल,इटारसी,नागपुर,बल्लारशाह,सिरपुर कागजनगर,मंचेरियल, वारंगल,खम्मम,विजयवाड़ा,बापटला,चिराला,ओंगोल,नेल्लौर,गुडूर और नायडूपेटा स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *