Home » शिक्षा » एमजीएसयू : ड़ॉ मेघना के नेतृत्व में इतिहास विभाग द्वारा नवनियुक्त कुलगुरु प्रो. बिश्नोई का हुआ अभिनंदन

एमजीएसयू : ड़ॉ मेघना के नेतृत्व में इतिहास विभाग द्वारा नवनियुक्त कुलगुरु प्रो. बिश्नोई का हुआ अभिनंदन

MGSU bikaner

अबतक इंडिया न्यूज 25 सितंबर बीकानेर  । महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलगुरु प्रो. नरसी राम बिश्नोई का इतिहास विभागाध्यक्ष ड़ॉ मेघना शर्मा के नेतृत्व में पुष्पगुच्छ और पुस्तकें भेंट कर स्वागत और अभिनंदन किया गया।

उल्लेखनीय है कि लोकभवन से आदेश होने के बाद शुक्रवार को कुलगुरु बिश्नोई ने एमजीएसयू में पदभार ग्रहण किया, इस अवसर पर इतिहास विभाग की अध्यक्ष ड़ॉ मेघना ने उनसे शिष्टाचार भेंट करते हुए उन्हें विभाग की गतिविधियों से परिचित करवाया और उनसे उनके कार्यकाल में विश्वविद्यालय में लंबित शिक्षकों की सीएएस प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करवाने का आग्रह किया।

प्रोफेसर नरसी राम बिश्नोई को उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में लगभग 30 वर्षों का अनुभव प्राप्त है। इससे पूर्व वे गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार तथा चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय, सिरसा के कुलपति के रूप में महत्वपूर्ण अकादमिक एवं प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।प्रो. बिश्नोई के प्रमुख शोध क्षेत्रों में पर्यावरण विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, जैव ऊर्जा एवं जैव उपचार तथा पर्यावरणीय स्थिरता शामिल हैं। उनके द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 298 शोध पत्र, शोध आलेख एवं पुस्तकें प्रकाशित की जा चुकी हैं। उनका स्कोपस एच-इंडेक्स 41 तथा गूगल स्कॉलर एच-इंडेक्स 50 है।

 

इस अवसर पर अतिथि शिक्षक ड़ॉ. मुकेश हर्ष द्वारा कुलगुरु को स्वलिखित पुस्तकों का सेट भेंट किया गया।  स्वागतकर्ताओं में ड़ॉ. गोपाल व्यास, ड़ॉ. संजना चौधरी, रिंकू जोशी, सुशीला बिश्नोई, भगवानदास सुथार, राम कुमार व्यास आदि अतिथि शिक्षक शामिल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *