Home » राजनीति » नोटा ने की साइलेंट ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, BJP के 3 और कांग्रेस के 2 प्रत्याशी का बिगाड़ा खेल

नोटा ने की साइलेंट ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, BJP के 3 और कांग्रेस के 2 प्रत्याशी का बिगाड़ा खेल

Jaipur Nagar Nigam

अबतक इंडिया न्यूज 17 सितंबर । जयपुर नगर निगम के चुनाव में इस बार रिकॉर्ड मतदान हुआ। कुल 63.55 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के बाद मतदान की एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। पता चला है कि जयपुर नगर निगम क्षेत्र में 27 हजार 99 मतदाताओं ने किसी भी प्रत्याशी को वोट नहीं दिया। यानी इस मतदाताओं ने नोटा (इनमें से कोई नहीं) का बटन दबाया। हैरान करने वाला एक आंकड़ा यह भी है कि नोटा की वजह से कांग्रेस के 2 और भाजपा के 3 प्रत्याशी चुनाव हार गए। यानी इन वार्डों में हार जीत का जितना अंतर था, उससे ज्यादा वोट नोटा को मिले।

पिछली बार से 3 गुना ज्यादा वोट नोटा को

पिछले निगम चुनाव में नोटा को 10 हजार 954 वोट मिले थे। ग्रेटर नगर निगम में 6764 और हेरिटेज नगर निगम में 4190 लोगों ने नोटा को वोट दिया था जबकि इस बार के नगर निगम चुनाव में नोटा को 27 हजार 99 वोट मिले। यानी करीब तीन गुना ज्यादा लोगों ने नोटा का बटन दबाकर बताया कि चुनाव मैदान में उतरा एक भी प्रत्याशी को वे पसंद नहीं करते हैं। चाहे बीजेपी हो, चाहे कांग्रेस। निर्दलीय प्रत्याशियों में से भी किसी को पसंद नहीं किया गया।

नोटा की वजह से कांग्रेस के 2 और भाजपा के 3 प्रत्याशी हारे

 

वार्ड नंबर 20 – जयपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 20 में कांग्रेस की मोनिका 26 मतों से हार गई। मोनिका को 4658 वोट मिले जबकि भाजपा की उदिता सिंह को 4684 वोट मिले। इस वार्ड में नोटा को 241 वोट मिले। यानी नोटा की वजह से कांग्रेस प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा।

वार्ड नंबर 52 – जयपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 52 में भाजपा के पूर्णचंद 63 मतों से चुनाव हार गए। पूर्णचंद को 5836 वोट मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी हनुमान सैनी को 5899 वोट मिले। इस वार्ड में नोटा को 419 वोट मिले। यानी नोटा की वजह से भाजपा प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा।

वार्ड नंबर 101 – जयपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 101 में कांग्रेस के दुर्गेश शर्मा महज 76 मतों से चुनाव हार गए। दुर्गेश को 3631 वोट मिले जबकि भाजपा के प्रत्याशी रवि शंकर को 3707 वोट मिले। इस वार्ड में नोटा को 143 वोट मिले। यानी नोटा की वजह से कांग्रेस के प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा।

वार्ड नंबर 124 – जयपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 124 में भाजपा की मनभरी देवी महज 5 मतों से चुनाव हार गई। मनभरी को 4272 वोट मिले जबकि कांग्रेस की कांता देवी को 4277 वोट मिले थे। इस वार्ड में नोटा को 148 वोट मिले। यानी नोटा की वजह से भाजपा की मनभरी को हार का सामना करना पड़ा।

वार्ड नंबर 127 – जयपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 127 में भाजपा के आलोक खंडेलवाल 52 मतों से चुनाव हार गए। आलोक को 3952 वोट मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी बादल शर्मा को 4004 वोट मिले। इस वार्ड में नोटा को 135 वोट मिले। यानी नोटा की वजह से भाजपा प्रत्याशी आलोक खंडेलवाल को हार का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *