अबतक इंडिया न्यूज 14 सितंबर देशनोक । देशनोक थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 21 में दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। बेखौफ चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
सत्संग कथा में गया था परिवार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित कमला देवी पत्नी स्व.पूनमचंद सोनी (निवासी वार्ड 21, सोनारों बास, देशनोक) 13 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच सत्संग कथा में शामिल होने गई थीं। इस दौरान मुख्य दरवाजा बाहर से बंद था। जब परिवार वापस लौटा, तो घर के अंदर के कमरे खुले मिले। चोरों ने घर के अंदर रखी चाबी से तिजोरी खोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
चोरी हुए सामान का ब्योरा:
देशनोक पुलिस को दी गई रिपोर्ट में 477 ग्राम सोने की रखड़ी,टीका,कान की जोड़ी,नेकलेस,चूड़ी,पाटला,चैन,
मामला दर्ज, जांच शुरू
पीड़िता कमला देवी की रिपोर्ट के आधार पर देशनोक पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश में जांच शुरू कर की है।












