Home » राजस्थान » बीकानेर निकाय चुनाव: मतदान केंद्र पर हंगामा, भाजपा विधायक जेठानंद व्यास से बदसलूकी का आरोप, कलेक्टर से शिकायत

बीकानेर निकाय चुनाव: मतदान केंद्र पर हंगामा, भाजपा विधायक जेठानंद व्यास से बदसलूकी का आरोप, कलेक्टर से शिकायत

बीकानेर निकाय चुनाव

अबतक इंडिया न्यूज 9 सितंबर बीकानेर। बीकानेर नगर निगम चुनाव के तहत मतदान के दौरान आज वार्ड नंबर 45 के एक बूथ पर भारी हंगामे और गहमागहमी का माहौल देखने को मिला। आरोप है कि बूथ संख्या 95 पर तैनात एक मतदान अधिकारी ने भाजपा विधायक जेठानंद व्यास के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया और उन्हें केंद्र से दूर जाने के लिए कह दिया।

मिल रही जानकारी के अनुसार, विधायक जेठानंद व्यास जब मतदान केंद्र का जायजा लेने पहुंचे थे, तब वहां मौजूद अधिकारी और उनके बीच बहस हो गई। इस दौरान विधायक का वीडियो बनाए जाने की भी बात सामने आई है, जिससे माहौल और अधिक गरमा गया।

बूथ के बाहर जताया विरोध, नारेबाजी की

घटना की खबर फैलते ही मतदान केंद्र के बाहर बड़ी संख्या में लोग और भाजपा समर्थक एकत्र हो गए। नाराज समर्थकों ने प्रशासनिक अधिकारी के व्यवहार के विरोध में जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया, जिससे कुछ समय के लिए केंद्र के बाहर तनाव की स्थिति बनी रही।

कलेक्टर से की शिकायत

पूरे घटनाक्रम को लेकर विधायक जेठानंद व्यास ने गहरा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने बीकानेर के जिला कलेक्टर से दूरभाष और शिकायत के माध्यम से पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है और संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है और मामले पर जिला प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में

पूर्व पालिकाध्यक्ष पर आरोपों की झड़ी,  तथाकथित विकास के दावों का भाजपा ने किया पर्दाफाश 500 रुपये दर वाले पट्टों के नाम पर हजारों की अवैध वसूली, तुष्टिकरण, ओरण अतिक्रमण,तेमड़ाराय मार्ग विवाद से पशु चारा-चुगा तक में घपले का पर्दाफाश का दावा