August 30, 2026 10:15 pm

Home » क्राइम » देशनोक में किराना व्यापारी से ₹1.5 लाख का साइबर फ्रॉड, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

देशनोक में किराना व्यापारी से ₹1.5 लाख का साइबर फ्रॉड, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

साइबर फ्रॉड
अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 30 अगस्त । देशनोक कस्बे के नेहरू बस्ती निवासी एक किराना व्यापारी साइबर ठगी का शिकार हो गए। पीड़ित के बैंक खाते से अज्ञात ठगों ने धोखाधड़ी कर कुल ₹1,49,999 की राशि पार कर ली। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
क्या है पूरा मामला? 
नेहरू बस्ती निवासी 32 वर्षीय मोहम्मद मुसफा गौरी (पुत्र श्री बरकत अली गौरी) ने देशनोक थाने में रिपोर्ट दी कि कस्बे में उनकी किराना की दुकान है। उनके ग्रामीण मरुधरा बैंक (देशनोक शाखा) के खाते का उपयोग वे दुकान के दैनिक लेनदेन के लिए करते हैं।
27 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 12:53 बजे उनके मोबाइल पर 99,999 रुपये डेबिट (कटने) का मैसेज आया। इसके तुरंत बाद जब उन्होंने मोबाइल देखा, तो 10-10 हजार रुपये के 5 और मैसेज (कुल 50,000 रुपये) प्राप्त हुए। इस प्रकार उनके खाते से कुल ₹1,49,999 कट गए।
बैंक व हेल्पलाइन पर तुरंत दी सूचना
अचानक बड़ी राशि कटने पर पीड़ित तुरंत बैंक शाखा पहुंचे और खाते को होल्ड (ब्लॉक) करवाया। बैंक प्रबंधन ने लेनदेन में अपनी ओर से किसी भी भूमिका से इनकार करते हुए इसे साइबर फ्रॉड बताया। इसके बाद पीड़ित ने तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई, जहां से जीरो एफआईआर दर्ज कर देशनोक थाने भेजी गई।
पुलिस कार्रवाई
29 अगस्त 2026 को परिवादी द्वारा थाने में उपस्थित होकर दी गई लिखित रिपोर्ट और सीसीटीएनएस (CCTNS) पोर्टल से प्राप्त शून्य एफआईआर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
देशनोक थानाधिकारी सुमन शेखावत (उ.नि.) ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 319(2) तथा आईटी एक्ट की धारा 66C, 66D के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *