अबतक इंडिया न्यूज 30 अगस्त देशनोक । रविवार को कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक नगरपालिका चुनाव को लेकर अलग अलग वार्डो व सामाजिक समूहों से जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आह्वान किया।जनसंपर्क के दौरान पूर्व स्थानीय जनप्रतिनिधियों व नए पार्षद प्रत्याशियों को जनसम्पर्क व जीत के गुरुमंत्र सहित विकास के रोडमैप की जानकारी दी।

वार्ड 14 में स्थित पूर्व पालिकाध्यक्ष श्री मती सुशीला सुथार के आवास पहुंचकर विधायक भाटी ने सुथार समाज के प्रतिनिधियों से वार्ड की प्रमुख समस्याओं की जानकारी ली।साथ ही आदर्श वार्ड बनाने के बारे में सुझाव भी मांगे।इस दौरान विधायक भाटी का पूर्व पालिकाध्यक्ष सुथार सहित वार्ड वासियों ने शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।वार्ड वासियों की “अपनायत” से विधायक भाटी गदगद नजर आए।विधायक भाटी लगातार कार्यकर्ताओं सहित आमजन से वन टू वन वार्ता के जरिए घर घर तक पहुंच बनाने का प्रयास कर रहे हैं।












