Home » राजस्थान » नाल थाना में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण, सीआई विकास बिश्नोई ने दी शुभकामनाएं

नाल थाना में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण, सीआई विकास बिश्नोई ने दी शुभकामनाएं

अबतक इंडिया न्यूज 15 अगस्त नाल। 15 अगस्त 2026 को नाल थाना परिसर में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी सीआई विकास बिश्नोई ने ध्वजारोहण कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाए रखने की प्रेरणा देता है।

समारोह में नाल थाना स्टाफ के साथ नाल के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर देश की एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *