Home » राजस्थान » नाल थाने में सीएलजी बैठक: कानून-व्यवस्था और आगामी त्योहारों पर चर्चा, ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ की दी जानकारी

नाल थाने में सीएलजी बैठक: कानून-व्यवस्था और आगामी त्योहारों पर चर्चा, ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ की दी जानकारी

नाल थाने में सीएलजी बैठक

अबतक इंडिया न्यूज 8 अगस्त बीकानेर। नाल पुलिस थाना परिसर में शनिवार को थाना प्रभारी (सीआई) विकास बिश्नोई की अध्यक्षता में कम्युनिटी लाइजनिंग ग्रुप (सीएलजी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की शांति, कानून-व्यवस्था और आगामी त्योहारों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

नाल थाने में सीएलजी बैठक
नाल थाने में सीएलजी बैठक

बैठक के दौरान सीआई विकास बिश्नोई ने सीएलजी सदस्यों से क्षेत्र में होने वाली आपराधिक गतिविधियों, नशे, सट्टे और अवैध कार्यों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस और आमजन के आपसी सहयोग से ही अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता है। आगामी 15 अगस्त के मद्देनजर उन्होंने बाजारों और भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

सीआई ने जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छवा द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ की जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

बैठक में सीएलजी सदस्यों ने स्ट्रीट लाइट, अवैध शराब की बिक्री रोकने और रात्रि गश्त बढ़ाने जैसी स्थानीय समस्याएं रखीं। इस पर सीआई बिश्नोई ने समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन देते हुए किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या घटना की सूचना तुरंत 100 नंबर या थाने में देने का आग्रह किया।

बैठक में बड़ी संख्या में सीएलजी सदस्य, गणमान्य नागरिक और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *