अबतक इंडिया न्यूज 7 अगस्त खजूवाला । शुक्रवार को खाजूवाला के राजकीय महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर NSUI जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा के नेतृत्व में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को टायर जलाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया और बाद में SDM को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा ।

NSUI के कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों ने सरकार से तुरंत छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग की।
NSUI जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा ने कहा कि छात्रसंघ छात्र राजनीति की पहली सीढ़ी और लोकतंत्र की पाठशाला है। सरकार चुनाव नहीं करवाकर युवाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों से वंचित कर रही है।
जब तक चुनाव की तिथि घोषित नहीं होगी, NSUI सड़क से सदन तक आंदोलन करती रहेगी।”

प्रदर्शन में विजयपाल सारण,सबीर खान,आयुष्मान पंवार, अरबाज खान,मनोज खिलेरी , रवि जाखड़ ,रामजस कसवाँ,किशन सारण,सोनू जोशी,फारुक आलम, विशेष कुकणा,सुभाष सारण, विरेन्द्र बेनीवाल सहित सेकड़ों NSUI कार्यकर्ता और छात्र छात्राए शामिल रहे।











