Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का नाल एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, गार्ड ऑफ ऑनर से किया सम्मानित

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का नाल एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत, गार्ड ऑफ ऑनर से किया सम्मानित

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर, 1 अगस्त। राजस्थान के राज्यपाल  हरिभाऊ बागड़े शनिवार प्रातः बीकानेर के नाल एयरपोर्ट पहुंचे। उनके आगमन पर केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल सहित प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत एवं अगवानी की।

इस अवसर पर संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, पुलिस महानिरीक्षक  ओम प्रकाश, जिला कलेक्टर  निशांत जैन, पुलिस अधीक्षक  मृदुल कच्छावा, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने राज्यपाल का स्वागत किया।

राज्यपाल  हरिभाऊ बागड़े को नाल एयरपोर्ट पर पुलिस द्वारा औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्वागत कार्यक्रम के उपरांत राज्यपाल स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के लिए रवाना हुए, जहां वे निर्धारित कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *