Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » ग्यारहवां अंतराष्ट्रीय योग दिवस, 21 जून को करेंगे सामूहिक योगाभ्यास, तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप

ग्यारहवां अंतराष्ट्रीय योग दिवस, 21 जून को करेंगे सामूहिक योगाभ्यास, तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर, 19 जून। ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार प्रातः 6 बजे से स्थानीय डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा। इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक और जिला नोडल प्रभारी डॉ. प्रभुदयाल जाट ने गुरुवार को विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। डॉ. जाट ने जिला प्रशासन के निर्देश और स्वयंसेवी संगठनों के समन्वय से योग दिवस समारोह में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की और कहा कि नॉर्म्स के अनुसार सभी व्यवस्थाएं शुक्रवार तक पूर्ण कर लें।
डॉ. जाट ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रचार-प्रसार के मद्देनजर ई-रिक्शा को आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. घनश्याम रामावत और सहायक निदेशक डॉ जितेन्द्र सिंह भाटी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर डॉ सागरमल शर्मा, डॉ. इरशाद रफीक,सहायक लेखाधिकारी राजीव कुमार शर्मा, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी रामकिशोर शर्मा, वरिष्ठ सहायक गिरीश गौतम,कमल तंवर, प्रद्युमन सिंह, सुमन, पप्पू सिंह, छोटू आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशनोक नगरपालिका चुनाव

‘विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश’: विधायक अंशुमान सिंह भाटी 11 सितंबर को देशनोक नगरपालिका चुनाव का मतदान; भाजपा ने वार्ड और बूथ स्तर पर कसी कमर कोलायत विधायक ने देशनोक के मतदाताओं से निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की

देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में