Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » 11 जुलाई को होगा होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान का शपथ ग्रहण समारोह , केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल होंगे मुख्य

11 जुलाई को होगा होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान का शपथ ग्रहण समारोह , केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल होंगे मुख्य

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 2 जुलाई । होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान (बीकानेर संभाग) द्वारा आगामी 11 जुलाई को आयोजित होने वाले भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को औपचारिक रूप से आमंत्रित किया गया है।
​फेडरेशन के बीकानेर संभाग के अध्यक्ष खुशाल पारीक एवं संरक्षक गोपाल अग्रवाल ने माननीय केंद्रीय मंत्री मेघवाल के निवास स्थान पर पहुंचकर उनसे शिष्टाचार भेंट की और उन्हें कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र सौंपा।

 

​केंद्रीय मंत्री ने दी सहमति और शुभकामनाएं

11 जुलाई को होगा होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान का शपथ ग्रहण समारोह ,

​इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया। उन्होंने संगठन को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आश्वस्त किया कि वे अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद इस गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

​कपिल धारा में आयोजित होगा भव्य समारोह

 

​उल्लेखनीय है कि होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान, बीकानेर संभाग की नवगठित कार्यकारिणी का यह भव्य शपथ ग्रहण समारोह 11 जुलाई को कपिल धारा में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में संभाग के पर्यटन और होटल व्यवसाय से जुड़े कई गणमान्य लोग और पदाधिकारी शिरकत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *